(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर अंबेडकरनगर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में सम्मनपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को सिकंदरपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
उप निरीक्षक आशीष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैंक पहुंचे ग्राहकों और स्थानीय लोगों को साइबर ठगी के बदलते तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी केवाईसी, लोन, नौकरी, ओटीपी, यूपीआई और संदिग्ध लिंक के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांचे भरोसा न करें। बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर खाते में रकम न भेजें।
*यूपीआई पिन और क्यूआर कोड को लेकर भी किया सावधान*
जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने बताया कि पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती। किसी अनजान व्यक्ति के बताए क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले भी पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
पुलिस ने कहा कि बैंक अधिकारी या किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान पहले सुनिश्चित करें। साइबर ठगी होने अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल संबंधित बैंक और साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों के सवालों का जवाब दिया और डिजिटल लेनदेन में सतर्कता बरतने की अपील की। एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के प्रति सजग करना और ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम करना है।


एसपी प्राची सिंह ने साइबर









