Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश के युवक की कारगुजारी, राजस्थान की लड़की को भगा ले गया फिर मध्य प्रदेश ले जाकर मार डाला

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

बासवाड़ा: राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले की लड़की की मध्य प्रदेश के रतलाम में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लड़की की हत्या गला घोंटकर की गई थी. हत्या लड़की के ही परिचित लड़के ने की थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को अंदेशा है कि दोनों के बीच कथित रूप से प्रेम प्रसंग हो सकता है. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी है. आरोपी ने लड़की की हत्या करने का अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Advertisement Box

पुलिस के मुताबिक घाटोल थाना इलाके के बड़लिया निवासी नारायण भगोरा ने बीते 10 अक्टूबर को अपनी बेटी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में भगोरा ने बताया कि उनकी बेटी हरियाली भगोरा टीमा गामड़ी स्थित महात्मा गांधी बीएड कॉलेज में पढ़ती है. वह 9 अक्टूबर को रोजाना की तरह कॉलेज गई थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी. इस पर उसकी तलाश की गई. रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों से भी उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

परिजनों ने जताई थी भगा ले जाने की आशंका
रिपोर्ट में भगोरा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बिजलीपुर निवासी विकास यादव के संपर्क में थी. विकास पहले गांव में मिठाई बनाने का काम करता था और वर्तमान में तलवाड़ा क्षेत्र के सुंदरपुर में काम कर रहा है. रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई गई थी कि विकास उनकी बेटी को भगा गया. इस पर पुलिस ने पुलिस लड़की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू की।

लड़की की 12 अक्टूबर को लाश मिली थी रतलाम में
रिपोर्ट दर्ज होने के 2 दिन बाद 12 अक्टूबर को रतलाम में रेलवे पटरियों के पास एक लड़की लाश मिली. उसकी पहचान हरियाली भगोरा के रूप में हुई. इस पर रतलाम पुलिस ने बांसवाड़ा पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने शव लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. उसके बाद पुलिस ने केस की गहराई से जांच की तो उसकी परतें खुली. पुलिस ने जब विकास यादव के बारे में पड़ताल की तो सामने आया है कि काफी समय से हरियाली के संपर्क में था।

रतलाम में अनबन हुई तो मार डाला
इस पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया. विकास यादव ने बताया कि वह हरियाली को अपने साथ मध्य प्रदेश के रतलाम ले गया था. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई. इस पर उसने रतलाम रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास हरियाली का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. शव को मौके पर छोड़कर ट्रेन से अपने गांव चला गया. बहरहाल पुलिस से जुड़े अन्य तार जोड़ने में जुटी है।

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?
आज फोकस में

यूपी एमएलसी चुनावः भाजपा-सपा में घमासान, अखिलेश ने प्रत्याशी बदलकर बनाया रोचक, रिजल्ट तय करेंगे भाजपा विधायकों के टिकट?

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
आज फोकस में

अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार
आज फोकस में

झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाला कथित फर्जी बाबा गिरफ्तार

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

भाजपा किसान मोर्चा के अभिमन्यु अग्रहरि बनें जिलाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली
आज फोकस में

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश लेकर निकली संयुक्त पैदल रैली

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील
आज फोकस में

निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 14 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp