इस न्यूज को सुनें
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जहांगीर गंज राजवाहा जनपद अंबेडकर नगर का सबसे बड़ा राजवाहा नहर है,राजवाहा जहांगीर गंज की कुल निस्सरण क्षमता 610 क्यूसेक है ,
जहांगीर गंज राजवाहा नहर चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर के किमी016.00 से निकलने वाली नहर 62.760 किमी0 लंबाई और उससे निकलने वाली नहरें राजवाहा हंसवार की कुल लंबाई किमी0 13.200, राजवाहा कटार गढ़ कुल लंबाई किमी0 26.00 ,राजवाहा शंकरपुर लंबाई किमी08.800, राजवाहा शिवतारा लंबाई किमी012.100, राजवाहा मगनपुर लंबाई किमी011.200 एवम बंदीपुर राजवाहा लंबाई किमी0 ,पिंडोरियां राजवाहा किमी0 20.330 समेत राजवाहा जहांगीर गंज लंबाई किमी062.760 सहित जो जनपद अंबेडकर नगर का सबसे बड़ा राजवाहा माना जाता है,इस राजवाहा से जुड़ी समस्त नहरों, 43 नहरों सहित जहांगीर गंज राजवाहा नहर पुनः टेल फीड किया गया, व जनपद अंबेडकर नगर की समस्त 131 नहरों की टेल भाग में पुनः पानी पहुंचाया गया है,जहांगीर गंज राजवाहा नहर के टेल भाग में पुनः पानी पहुंचाया गया,जिससे उक्त समस्त नहरों से जुड़े कृषक बंधु के खेतों की सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जहांगीर गंज राजवाहा नहर प्रणाली व पौसरा राजवाहा से जुड़े समस्त कृषक बंधु सिंचाई कर रहे हैं,रबी फसल 1431 हेतु वांछित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे नहर के आस पास जुड़े कृषक बंधु के खेतों में फसल लहलहा रही हैं।