Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति अभियान-6.0: आलापुर तहसील में आयोजित पिंक समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

महिला संबंधी शिकायतों के प्राथमिकता पर निस्तारण तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 17 अक्टूबर 2026। मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत शनिवार को तहसील आलापुर में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की उपस्थिति में पिंक (समाधान दिवस)/मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत आयोजित पिंक समाधान दिवस में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण को विशेष प्राथमिकता दी गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला संबंधी शिकायतों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब न हो। प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आलापुर तहसील में आयोजित पिंक समाधान दिवस में कुल 159 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी आलापुर, राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में अन्य तहसीलों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं को सुना गया तथा उसका यथा संभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। तहसील जलालपुर में 67 में से 05 शिकायतों, तहसील भीटी में 45 में से 06 शिकायतों, तहसील टांडा में 34 में से 6 शिकायतों तथा तहसील अकबरपुर में 77 में से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण से सुनिश्चित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp