Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क)भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर अमरजीत मौर्य की नियुक्ति के उपरांत शनिवार को जनपद आगमन पर जिले की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आशिर्वाद एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अमरजीत मौर्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को जनपद में नई मजबूती मिलेगी।कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। पिछड़ा वर्ग समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। कहा कि संगठन में दायित्व मिलना सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य ने पार्टी नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वह पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संचालन मनोज मौर्य ने किया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य, विकास मोदनवाल,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी,रमेश चंद्र गुप्ता, संतोष कुशवाहा,मनोज गुप्ता, अखण्ड प्रताप वर्मा,अमित सिंह,राजकुमार सेठ,आकाश कुमार,अरुन राजभर,अशोक चौधरी, विवेक वर्मा, नंद कुमार तिवारी राना, श्याम कुमार मौर्य, विशाल सेठ, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू, सर्वेश प्रताप सिंह, अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह, सोनू अग्रहरि,प्रतीक उपाध्याय, महेंद्र वर्मा, सुनील गुप्ता, हरिदर्शन राजभर, रहमतुल्ला काजी आदि शामिल रहे।

मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु एसडीएम जलालपुर ने विसर्जन घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
आज फोकस में

मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु एसडीएम जलालपुर ने विसर्जन घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

सहकारी समितियों के कर्मचारी के वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग
आज फोकस में

सहकारी समितियों के कर्मचारी के वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग

प्राथमिक विद्यालय अछती का जिलाधिकारी ने निरीक्षण
आज फोकस में

प्राथमिक विद्यालय अछती का जिलाधिकारी ने निरीक्षण

मॉडल प्रेरणा कैंटीन का कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ शुभारंभ
आज फोकस में

मॉडल प्रेरणा कैंटीन का कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ शुभारंभ

<span class=भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत">
आज फोकस में

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत

नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहजादपुर में किया पैदल मार्च
आज फोकस में

नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहजादपुर में किया पैदल मार्च

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp