
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। जनपद के मोमिनपुर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राम शंकर सिंह को को वाई एम सी ए ऑडिटोरियम जयसिंह मार्ग, नई दिल्ली में, अहिन्दी भाषी हिन्दी लेखक संघ दिल्ली एवं साहित्य कलश पटियाला के सौजन्य से आयोजित राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में “सुरजीत सिंह जोबन स्मृति साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। डाॅ. राम शंकर सिंह को यह सम्मान उनके राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति समर्पण और हिन्दी साहित्य जगत को दिए गए अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए हुए मूर्धन्य साहित्यकार, विद्वान, गुरु, संत, दिल्ली के कई महान राजनीतिज्ञ एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रोताओं से खचा- खच भरे हुए हाल में मंच संचालन पटियाला से आए हुए वरिष्ठ साहित्यकार सागर सूद एवं सोनू जोबन ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में साहित्यकार सुभाष वशिष्ठ, संत विजेन्द्र दास, चमनजीत सिंह जी लाल, जगत्गुरु श्री कृष्ण शाह विद्यार्थी, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज, फादर डॉ. आर आर भास्कर, के सी रवि, विनय आर्य, इंद्रजीत सिंह, चरनजीत कौर, हरजीत कौर एवं मनिंदरजीत सिंह जोबन, आदि बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंबेडकर नगर जनपद के अनेक साहित्यकार एवं विद्वानों ने डॉ. राम शंकर सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाइयाँ दीं। जी.आई.सी रुड़की के पूर्व प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार डॉ. राम शंकर सिंह की अब तक कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग के सर्वोच्च शैक्षिक सम्मान, सर्वोच्च शैक्षिक पुरस्कार एवं सर्वोच्च शैक्षिक अलंकरण। से भी सम्मानित हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।











