Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 27 अक्टूबर 2026। जिला सेवायोजन अधिकारी के तत्वावधान में पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आलापुर में आयोजित रोजगार मेले के अवसर पर श्रम विभाग अंबेडकरनगर द्वारा श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

उक्त शिविर में उपस्थित श्रमिकों एवं अभ्यर्थियों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ई-श्रम से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, नेशनल पेंशन स्कीम-ट्रेडर्स तथा उत्तर प्रदेश डिजिटल लेबर चौक ऐप के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए श्रमिकों को इन योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन एवं पंजीयन के नवीनीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों तथा विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पात्रता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उपस्थित श्रमिकों के मोबाइल फोन में उत्तर प्रदेश डिजिटल लेबर चौक ऐप इंस्टॉल कराया गया।

श्रम विभाग का उद्देश्य श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, उन्हें योजनाओं से आच्छादित करना तथा पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

उक्त शिविर में श्रम विभाग की ओर से श्री आलोक नाथ पाठक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं श्री सुजीत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp