Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

104 नवचयनित ई.सी.सी.ई. एजुकेटर को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र*

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • बालवाटिका में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा*
  • कटेहरी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी ने नवचयनित एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए किया प्रेरित*
  • प्रथम चरण में 141 ई.सी.सी.ई. एजुकेटर की हो चुकी है नियुक्ति, द्वितीय चरण में रिक्त 104 पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण*

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 27 अक्टूबर 2026। जनपद में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ई.सी.सी.ई.) को सुदृढ़ बनाने तथा बालवाटिका में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, रोचक एवं गतिविधि आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत द्वितीय चरण में चयनित ई.सी.सी.ई. एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल एवं मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा नवचयनित 104 ई.सी.सी.ई. एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Advertisement Box

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बालवाटिका में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उनकी आयु एवं सीखने की आवश्यकताओं के अनुरूप गतिविधि आधारित शिक्षण प्रदान करने के लिए गत वर्ष प्रथम चरण में जनपद में 141 ई.सी.सी.ई. एजुकेटरों की नियुक्ति की गई थी। द्वितीय चरण में रिक्त 104 पदों पर चयन हेतु सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आज सभी 104 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा ने नवचयनित ई.सी.सी.ई. एजुकेटरों को विद्यालयों में पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा बच्चों को रुचिकर, सहज एवं प्रभावी तरीके से शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों को उचित शैक्षिक वातावरण एवं सीखने के अनुकूल अवसर उपलब्ध कराना उनके सर्वांगीण विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने सभी नवचयनित एजुकेटरों से विकसित भारत-2047 की कार्ययोजना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नवचयनित ई.सी.सी.ई. एजुकेटरों को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), आलापुर में दिनांक 02 एवं 03 नवंबर 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें बालवाटिका के बच्चों के लिए प्रभावी, बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

<span class=104 नवचयनित ई.सी.सी.ई. एजुकेटर को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र*">
आज फोकस में

104 नवचयनित ई.सी.सी.ई. एजुकेटर को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र*

सुल्तानपुर में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने हरी-लाल झंडी दिखाकर किया रवाना
आज फोकस में

सुल्तानपुर में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने हरी-लाल झंडी दिखाकर किया रवाना

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, विकास भवन में बांटे गए सहायक उपकरण
आज फोकस में

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, विकास भवन में बांटे गए सहायक उपकरण

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आज फोकस में

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय हुआ हादसा

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp