Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 स्टील की पत्तियां, 4 ATM कार्ड, औजार, नकदी व स्विफ्ट डिजायर कार सहित युवक गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर।अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एटीएम मशीन के कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती लगाकर नकदी रोकने और एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 12 स्टील की पत्तियां, चार एटीएम कार्ड, ₹2,000 नकद, वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार, रेडियम टेप और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28 अक्टूबर को अकबरपुर के शहजादपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फव्वारा तिराहे के पास स्थित एसबीआई एटीएम पर उनके साथ धोखाधड़ी कर ₹2,000 निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस के मुताबिक 29 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान खैरुल वासर निवासी बेलहरी, जनपद गाजीपुर तथा बैदुल्ला निवासी मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ के रूप में बताई गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी एटीएम के कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती लगाकर रुपये निकलने से रोक देते थे। इसके बाद ग्राहकों के एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से रुपये निकालने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, इस तरीके से विभिन्न जनपदों में भी घटनाएं किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, खैरुल वासर के विरुद्ध वर्ष 2015 से 2019 के बीच वाराणसी और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट तथा धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 616/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 303(2), 317 (2) और 3 (5) में कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रणविजय सिंह (चौकी प्रभारी शहजादपुर), उपनिरीक्षक राकेश खरवार तथा कांस्टेबल मंगल यादव, धनंजय यादव, राम नरेश भारद्वाज, तन्मय तिवारी और अभिषेक तिवारी शामिल रहे।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा
आज फोकस में

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा

<span class=12 स्टील की पत्तियां, 4 ATM कार्ड, औजार, नकदी व स्विफ्ट डिजायर कार सहित युवक गिरफ्तार">
आज फोकस में

12 स्टील की पत्तियां, 4 ATM कार्ड, औजार, नकदी व स्विफ्ट डिजायर कार सहित युवक गिरफ्तार

मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई समीक्षा बैठक व तहसील जलालपुर में आयोजित हुआ प्री-लघु शिविर
आज फोकस में

मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई समीक्षा बैठक व तहसील जलालपुर में आयोजित हुआ प्री-लघु शिविर

मुख्यमंत्री युवा कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री युवा कार्यशाला का आयोजन

एमएलसी चुनाव परिणाम: पीएम मोदी के गढ़ में हारी भाजपा, बड़े चेहरों की ताकत भी रही बेअसर,आखिर क्यों?
आज फोकस में

एमएलसी चुनाव परिणाम: पीएम मोदी के गढ़ में हारी भाजपा, बड़े चेहरों की ताकत भी रही बेअसर,आखिर क्यों?

साढ़े चार क्विंटल अवैध विस्फोटक बरामद संचालक गिरफ्तार
आज फोकस में

साढ़े चार क्विंटल अवैध विस्फोटक बरामद संचालक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp