- जनपद में पांच क्रय एजेंसियों के कुल 115 केंद्रों पर होगी खरीद
- कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये तथा ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित, सफाई एवं उतराई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त देय
- धान खरीद में किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7839565051 एवं टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कर सकते हैं संपर्क
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 31 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने बताया कि जनपद में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में पांच क्रय एजेंसियों के माध्यम से कुल 115 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी। 01 नवम्बर को रविवार होने के कारण धान क्रय केंद्रों पर 02 नवम्बर, सोमवार से खरीद प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
शासन द्वारा कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त धान की सफाई एवं उतराई के मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की धनराशि का भुगतान भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जनपद के लिए कुल 1,61,500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी अनुमोदित क्रय केंद्रों पर आवश्यक उपकरणों एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता (एआर कोऑपरेटिव), जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा समस्त जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि सभी अनुमोदित क्रय केंद्र निर्धारित मानकों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संचालित किए जाएं। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीद प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से संपन्न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। धान खरीद से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत अथवा जानकारी के लिए किसान जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7839565051 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शासन के टोल फ्री नंबर 18001800150 अथवा खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्रों पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


115 धान क्रय केंद्रों के









