अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) मालीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम करीब 4 बजे दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत हो गई। हादसा खजूरी गांव के पास अकबरपुर-शाहगंज रेल मार्ग पर हुआ। दोनों की उम्र करीब 25 और 22 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खजूरी गांव के पास रेलवे के पोल संख्या 890/11 के निकट शनिवार शाम युवक और युवती ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और मालीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन ख़बर लिखें जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि युवक और युवती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई हैं।











