
- उपजिलाधिकारीगण ने तहसीलों में कोटेदारों के साथ की बैठक कर अधिकाधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने की अपील की गई तथा फॉर्म-6 का किया गया वितरण
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 07 नवम्बर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारगण द्वारा कोटेदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में अधिकाधिक नए एवं पात्र नागरिकों का नाम सम्मिलित कराने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा सभी कोटेदारों को अपने क्षेत्र के पात्र युवाओं एवं अन्य छूटे हुए नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूक करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 का वितरण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त बैठक में द्वितीय चरण की जनगणना दिनांक 16 से 30 नवंबर 2026 के बीच स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारगण ने सभी कोटेदारों से स्वगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 16 से 30 नवंबर, 2026 तक https://se.census.gov.in पर स्व-गणना कर जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें।










