Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईवीएम प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता हेतु कलेक्ट्रेट में पृथक से बनाए गए EVM वेयरहाउस से DEO की उपस्थिति में EDC हेतु समस्त तहसीलों को वितरित की गईं ईवीएम मशीनें, प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को दी जाएगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी*

Advertisement Box

 

अंबेडकरनगर 20 नवम्बर 2026। (आशा भारती नेटवर्क) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में आज दिनांक 20 नवंबर 2026 से ईवीएम प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में पृथक से बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस से अपनी उपस्थिति में EDC हेतु जनपद की समस्त तहसीलों को ईवीएम मशीनों का वितरण कराया। इसके उपरांत उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु के साथ जनपद में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान की प्रक्रिया तथा वीवीपैट से निकलने वाली पेपर पर्ची के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। साथ ही मॉक बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कराकर मतदाताओं की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों का संचालन प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के प्रति विश्वास सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 21 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp