Written by
Asha Bharti News


अंबेडकरनगर 20 नवम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद की विभिन्न तहसीलों में EROs की देखरेख में BLO एवं सुपरवाइजर द्वारा प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का टेबल टॉप परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम, विवरण एवं अन्य प्रविष्टियों की गहन जांच कर त्रुटियों के चिन्हांकन एवं आवश्यक सुधार की कार्यवाही सुनिश्चित की गई, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।










