
धान क्रय केंद्रों पर किसानों की संतुष्टि एवं व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक, बोरियों पर स्पष्ट एवं पठनीय स्टेंसिल लगाने के दिए निर्देश*
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 20 नवम्बर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सिझौली मण्डी परिसर में स्थापित समस्त धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मण्डी परिसर में किसानों की तौल चल रही थी, धान विक्रय किये जाने वाले सभी किसान संतुष्ट व्यक्त की गई। पी०सी०एफ० द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र जिला सहकारी सभा के क्रय केन्द्र पर किसान श्री राधेश्याम पुत्र श्री अलगू, ग्राम पटवी, अकबरपुर के धान की तौल चल रही थी। क्रय केन्द्र पर धान की बोरियों पर लगाये जाने वाले स्टेन्सिल अपठनीय होने के कारण जिलाधिकारी ने स्पष्ट / पठनीय स्टेन्सिल लगाये जाने हेतु समस्त क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया साथ ही उपजिलाधिकारी अकबरपुर एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अम्बेडकरनगर को निर्देशित किया गया कि उक्त का अनुपालन कराते हुए तेजी से किसानों से धान खरीद करना सुनिश्चित करें।










