Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुजुर्ग पुजारी से मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर श्याम सिंह को किया गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर। (आशा भारती नेटवर्क) थाना बेवाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिनों से वायरल हो रहे इस वीडियो और मामले को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।
विवाद की वजह और घटनाक्रम
वायरल वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग की पहचान अयोध्या जनपद के फतेहगंज निवासी उमेश चंद्र मिश्रा (लगभग 75–80 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे बेवाना थाना क्षेत्र के हरदोपुर गाँव में पूजा-पाठ कराने गए थे। इसी दौरान उनका वाहन किसी के द्वारा ले जाए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। आरोप है कि वाहन ले जाने के मामले से बचने के लिए उन पर छेड़खानी की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी गई, जिसके बाद विवाद बढ़ा और हरदोपुर निवासी श्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह तथा उसके सहयोगी ने बुजुर्ग के साथ मारपीट और सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार किया।
पूर्व के मामलों की चर्चा
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मुख्य आरोपी श्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पृष्ठभूमि को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि बेवाना थाने में उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दलित उत्पीड़न से जुड़ी धाराएं भी शामिल बताई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ वर्ष पहले रामपुर सकरवारी बाजार में एक व्यक्ति से मारपीट करने और मुकदमा वापस न लेने पर विपक्षी को धमकाने जैसे आरोपों का भी जिक्र हो रहा है। हालांकि, इन सभी बिंदुओं और घटना के हर पहलू की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो, प्राप्त तहरीर व अन्य तथ्यों के आधार पर श्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
आज फोकस में

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल
आज फोकस में

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 25 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp