Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत अटिका में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 26 नवम्बर 2026। विकासखंड अकबरपुर जनपद अंबेडकरनगर की ग्राम पंचायत अटिका अकबरपुर में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement Box

इस अवसर पर श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, जिससे पात्र श्रमिक एवं उनके परिवार शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

इसके अतिरिक्त श्रमिकों को उत्तर प्रदेश डिजिटल लेबर चौक ऐप की उपयोगिता एवं उसके माध्यम से रोजगार संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना-ट्रेडर्स के संबंध में भी विस्तार से बताया गया तथा श्रमिकों को भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के दृष्टिगत इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रम विभाग द्वारा इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं हितलाभों के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!
आज फोकस में

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण
आज फोकस में

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा स्तरीय भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा
आज फोकस में

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा स्तरीय भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की जनपदवासियों से अपील
आज फोकस में

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की जनपदवासियों से अपील

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp