Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संविधान गौरव दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता, अखंडता और नागरिकों के अधिकारों का आधार स्तंभ है- दिलीप देव पटेल

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
*गिरजा शंकर गुप्ता*
अंबेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता एवं डॉ. विनोद कुमार के संचालन में गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी के पूर्व उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता, अखंडता और नागरिकों के अधिकारों का आधार स्तंभ है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को एक ऐसी व्यवस्था प्रदान की, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के प्रति जन-जागरूकता और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि संविधान गौरव दिवस हमें संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संविधान की भावना के अनुरूप समाज में समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना चाहिए।
गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक जय राम विमल, संजू देवी, के के मिश्र, संजय तिवारी, दीपिका शाह, परशुराम चौधरी, बाबा राम शब्द यादव, विद्यावती राजभर,हरीश शुक्ला ने भी संबोधित किया। आभार एवं समापन गौरव श्रीवास्तव ने किया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से विनोद सिंह, विकास मोदनवाल, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, केशरी नंदन त्रिपाठी,विनय पाण्डेय,अंजू पाण्डेय, उमा शंकर शुक्ला, शिव पूजन राजभर,रफत एजाज, प्रेम लता भारती, सरिता वर्मा, अंकित मंडेला, निखिल जायसवाल, अरुण राजभर, सागर संगवानी, आकाश कुमार,गया प्रसाद वर्मा, राजेश्वर गौतम, अतुल वर्मा, भरत शुक्ला, महेंद्र प्रताप वर्मा, प्रमोद शाहू, शुभम पाण्डेय, शशि द्विवेदी आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp