Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेफर इंटरनेट डे’ पर कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • साइबर फ्रॉड से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर दिया गया प्रशिक्षण

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 10 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले ‘Safer Internet Day’ के अवसर पर दिनांक 10 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” के अनुरूप सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट राजेश कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल ठगी के नवीन तरीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया उपयोग तथा संदिग्ध लिंक व कॉल से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार की कार्यशालाएं कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
आज फोकस में

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल
आज फोकस में

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp