Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

लाभार्थियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Advertisement Box

*गिरजा शंकर गुप्ता*
अंबेडकर नगर 8 मार्च 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए स्वीकृत पत्र एवं उपहार, बैग, डिक्शनरी एवं स्टेशनरी तथा चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी एस.के. सिंह जिला प्रोफेसर अधिकारी राकेश कुमार जिला सेवा योजना अधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp