Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अधिशासी अभियंता ने चलाया सघन विद्युत चेकिंग अभियान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

*अधिशासी अभियंता ने चलाया सघन विद्युत चेकिंग अभियान*

 

Advertisement Box

 

 

 

आलापुर अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क)  जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं गांवों में रविवार की सुबह अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।
अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में अभियान टीम के द्वारा मॉर्निंग रेड में आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर एवं बर्बसापुर में एक दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते हुए पाए गए उन सभी व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा थाने में पंजीकृत कराया गया।
अधिशासी अभियंता आलापुर अवधेश कुमार यादव ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलता रहेगा जो भी व्यक्ति अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते हुए मिलेगा उस पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर से कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समस्त नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपना नियमित विद्युत कनेक्शन कराकर ही विद्युत का प्रयोग करें। बिना कनेक्शन के विद्युत प्रयोग करने पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड में उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत, अवर अभियंता अनिल बाल्मीकि, दीपक, कुंवरदीप, रमाकांत, राजेश समेत कई अन्य विद्युत कर्मचारी शामिल रहे।

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
आज फोकस में

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल
आज फोकस में

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 25 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp