Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पी०एम०किसान योजना में प्रत्येक वर्ष करानी होगी- ई-के०वाई०सी०

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

{महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ}
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) उप कृषि निदेशक डा० अश्विनी कुमार सिंह ने जनपद के समस्त किसान भाईयों को जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के समस्त लाभार्थी किसान भाईयों को वर्ष में एक बार ई-के0वाई0सी अनिवार्य रूप से कराना होगा। वर्ष में एक बार ई-के0वाई0सी न कराने पर भारत सरकार द्वारा आगामी किस्तों के भुगतान पर रोक लगायी जा सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी करने, डाटा लीक को रोकते हुए योजनान्तर्गत केवल वास्तविक एवं जीवित लाभार्थियों को ही लाभ प्राप्त हो सके। पी०एम० किसान लाभार्थियों के लिए अनिवार्य रूप से करायी जानी है। भारत सरकार द्वारा किसान भाईयों के सुविधा के लिए ई-के0वाई0सी के कई विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसकी सहायता से किसान बंधु आसानी से ई-के0वाई0सी करा सके-

1. बॉयोमेट्रिक ई-के0वाई0सी:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीकृत प्रत्येक पात्र लाभार्थी कृषक परिवार अपनी ई-के0वाई0सी की प्रकिया बॉयोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से नजदीकी जन सेवा केन्द्र से करा सकते है।
2. फेशियल ई – के0वाई0सी: – फेशियल ई-के०वाई०सी० हेतु पी०एम० किसान मोबाइल ऐप का उपयोग करके या ग्राम नोडल अधिकारी ( वी0एन0ओ0) / कृषि विभाग के फील्ड कार्मिको से सम्र्पक कर पूर्ण करा सकते है।
जनपद के समस्त किसान भाईयो से अपील है की 30 जून 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से ई- के0वाई0सी पूर्ण करा लिया जाए, कृषक द्वारा ई-के0वाई0सी की प्रकिया यदि समय से पूर्ण नहीं की जाती है तो कृषक स्वतः ही अपात्रता की श्रेणी में आ जायेगा व उसकी आगामी किस्तों के भुगतान पर भी रोक लगायी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए नजदीकी विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार, उप कृषि निदेशक अम्बेडकरनगर अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से सम्पर्क स्थापित कर जानकारी ले सकते है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 30 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp