Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शॉर्ट सर्किट से जूते चप्पल की दुकान में लगी आग, जलकर राख

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जैतपुर थाना क्षेत्र के सोगूपुर में सोमवार सुबह एक जूते-चप्पल की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सोगूपुर निवासी प्रदीप कुमार की जूते-चप्पल की दुकान में यह आग सोमवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे जूते-चप्पल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि इस आगजनी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और नुकसान का आकलन कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 08 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp