Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंद्रह हजार का इनाम बदमाश पुलिस मुठभेड़ हुआ गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्ट र
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जलालपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम मुठभेड़ के दौरान ₹15 हजार के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Box

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे जलालपुर कोतवाली पुलिस सुधारनगर-गौसपुर करौंदी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल यादव उर्फ हैपी (22) पुत्र सुरेश चंद्र यादव, निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना जलालपुर से ₹15 हजार का इनामी अपराधी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में करीब 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। उसके आपराधिक इतिहास का विस्तृत सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों, आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp