Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने तहसील भीटी में सुनीं जनसमस्याएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

गिरजा शंकर गुप्ता
अबेडकर नगर 18 जुलाई 2026। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने शनिवार को तहसील भीटी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरणों की मौके पर जांच कर पारदर्शी ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए।
समाधान दिवस में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भीटी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कुल 107 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किए गए, शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी भीटी, तहसीलदार भीटी तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 19 जुलाई 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp