Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ: रुपेश यादव बने अयोध्या मंडल के खंड मंत्री, संगठन में उत्साह

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अयोध्या/अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ में सांगठनिक मजबूती और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव परमार एवं प्रदेश महासचिव राहुल पटेल की संस्तुति पर रुपेश यादव को अयोध्या मंडल का नया खंड मंत्री नियुक्त किया गया है।संगठन के नेतृत्व का मानना है कि रुपेश यादव की यह नियुक्ति संगठन के भीतर नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा का संचार करेगी। अपनी प्रतिबद्धता और सांगठनिक अनुभव के बल पर वह मंडल स्तर पर लेखपालों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करेंगे।
*वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी बधाई:*
रुपेश यादव के मनोनयन पर संघ के विभिन्न जनपदों और तहसीलों के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है। अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव जिलामंत्री अखिलेश चौरसिया और तहसील मंत्री अजीत राय ने इस फैसले की सराहना की।          इसके साथ ही, टांडा तहसील अध्यक्ष प्रमेंद्र पटेल ,अकबरपुर तहसील अध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, आलापुर तहसील अध्यक्ष बिपिन त्रिपाठी, जलालपुर तहसील अध्यक्ष जयकरन , सहित सभी तहसील मंत्रियों, बाराबंकी तहसील अध्यक्ष अभिषेक वर्मा सहित वरिष्ठ सदस्य राम चरन दूबे ,कुलदीप वर्मा, नीरज वरुण त्रिपाठी और राहुल राना आदि ने नई जिम्मेदारी के लिए रुपेश यादव को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।पदाधिकारियों का कहना है कि इस नई पहल से सभी तहसीलों में एकजुटता बढ़ेगी और लेखपाल संवर्ग का मनोबल और मजबूत होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp