Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मारुति एजेंसी के कर्मचारी का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला शव

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां मारुति एजेंसी में कार्यरत एक कर्मचारी का शव उसके किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और सहकर्मियों द्वारा संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विकास श्रीवास्तव (40) पुत्र सुनील श्रीवास्तव, निवासी जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। वह अकबरपुर स्थित मारुति एजेंसी में सीनियर टीम लीडर के पद पर कार्यरत थे और हाजीनगर मोहल्ले में किराये के कमरे में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को समय से ड्यूटी पर न पहुंचने पर सहकर्मियों को संदेह हुआ। कई बार फोन करने के बावजूद जब संपर्क नहीं हो सका, तो कर्मचारी उनके कमरे पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर उनका शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर सहकर्मी सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, विकास श्रीवास्तव अविवाहित थे और नौकरी के सिलसिले में अकेले रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 19 जुलाई 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp