Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नंद बाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत स्वदेशी गो संवर्धन योजना की लॉटरी संपन्न हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

👉ई लॉटरी में से 14 महिला एवं 14 पुरुष कुल 28 पात्र लोगों का हुआ चयन

Advertisement Box

 

गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर 28 जुलाई 2026। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी न्यायिक की देखरेख में जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना की ई लॉटरी संपन्न कराई गई।

ई लॉटरी जनपदीय एग्जीक्यूटिव कमेटी एवं समस्त आवेदन करता के समक्ष निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराया गया, जिसमें कुल 161 आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया था जिसमें सात लोगों का आवेदन अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर हो गया। 154 लाभार्थियों का ई लॉटरी किया गया, जिसमें से 14 महिला एवं 14 पुरुष कुल 28 पात्र लोगों का चयन किया गया। इस योजना में चयनित लाभार्थी द्वारा प्रदेश के बाहर से भारतीय नस्ल की जिसमें हरियाणा साहिवाल गिर प्रजाति के दो गायों को खरीद कर लाना होगा। उन गायों का बीमा भी कराया जाएगा इसके उपरांत सभी आवश्यक प्रपत्र लाभार्थी द्वारा उपलब्ध कराने के बाद विभागीय पशु चिकित्सा अधिकारी एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापन करने के उपरांत एक लाभार्थी को एक गाय पर 40000 कुल दो गायों पर अधिकतम 80000 रुपए का अनुदान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp