Written by
Asha Bharti News
परिजनों ने ट्रैफिक पुलिस की प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद
अंबेडकर नगर। अकबरपुर कचहरी से अपने घर पहितीपुर लौट रहे एडवोकेट वरुण कुमार शुक्ला रोडवेज परिसर में अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से गिर पड़े।
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर एवं आरक्षी रामजन्म यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल भिजवाया तथा उनके परिजनों को सूचना देकर समय पर उपचार सुनिश्चित कराया।
समय रहते चिकित्सा मिलने से उनकी जान बच गई। परिजनों ने ट्रैफिक पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।











