Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बी०एन०के०बी० पी० कॉलेज अकबरपुर मे भारत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Author Image
Written by
Navin Kant

अंबेडकर नगर।  मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार अम्बेडकर नगर के तत्वाधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बी० एन०के०बी० पी० कॉलेज अकबरपुर अम्बेडकर नगर पर आयोजित किया गयाǀ जिसमे माननीय प्रधान मंत्री जी कि पहल पर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर 08 विधाओं समूह गायन और रैप, समूह नृत्य , कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, शार्ट फिल्म / रील मेकिंग, वाद -विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग तथा नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पांडेय, उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रामानंद सिद्धार्थ जिला युवा अधिकारी शुभम एवं महाविद्यालय की प्राचार्य सुचिता पांडे ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जैसे कि प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो उसमें युवाओं की प्रमुख भूमिका होने वाली है और अगर देश का युवा नशे की लत में पड़ जाता है तो देश का युवा स्वयं, उसका परिवार एवं सम्पूर्ण देश खतरे ने पड़ सकता है उन्होंने कहा कि अगर युवाओं की लत लगानी है तो अपने लक्ष्य के प्रति एवं अपने देश को दुनिया के सबसे आगे ले जाने की लत युवाओं को लगानी चाहिए। डॉक्टर रामानंद सिद्धार्थ ने नशे से होने वाले नुकसान तथा उसके सामाजिक प्रभावों से लोगों को सावधान रहने का आवाह्न किया। मंच संचालन ओमकर नाथ बारी ने किया।उद्घाटन सत्र के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें।शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतीक्षा तिवारी द्वितीय स्थान उत्कर्ष चौधरी तथा तृतीय स्थान श्रेया सेठ इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता में विजेता टीम मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा तथा उपविजेता टीम जीजीआईसी अकबरपुर रही तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में रमाबाई राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर की टीम विजेता रही तथा बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज उपविजेता रहे कार्यक्रम की सी कड़ी में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि जायसवाल द्वितीय स्थान आशुतोष तिवारी तथा तृतीय स्थान आंचल विश्वकर्मा ने प्राप्त किया तथा लोकगीत प्रतियोगिता मैं प्रथम स्थान बीएन इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान जीजीआईसी अकबरपुर रही तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजनी तथा द्वितीय स्थान ऋषि चौधरी तथा तृतीय स्थान शिवांगी ने प्राप्त किया तथा स्लैम कविता में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता पाल द्वितीय स्थान आयशा अंसारी तथा तृतीय स्थान शिविका पांडे ने प्राप्त किया तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दक्षिता योगी तथा द्वितीय स्थान आर्य उपाध्याय तथा तृतीय स्थान सफूरा खातून ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वर्मा जी ने सभी विजेताओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा समाज के लिये एक ऐसा शाप है जो समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है और हमें संयुक्त रूप से इस नशे को अपने जीवन एवं सभ्य समाज से दूर फेंकना होगा तथा कार्यक्रम में सहयोग के रूप में सभी मेरा युवा भारत के वॉलिंटियर्स तथा पूर्व के वॉलिंटियर्स प्रवीण श्रीवास्तव संजय वर्मा नितिन कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 12 अगस्त 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp