Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसामान्य की समस्याएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 17 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन की मंशानुसार जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन माह अगस्त के तृतीय शनिवार को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) होने के कारण शासन के निर्देशानुसार आज 17 अगस्त 2026, सोमवार को जनपद की समस्त तहसीलों में किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने तहसील अकबरपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण संभव रहा, उनका तत्काल मौके पर ही समाधान कराया गया तथा जिन प्रकरणों में स्थलीय जांच अथवा अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद की अन्य तहसीलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनसामान्य की शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसील भीटी में 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण ही किया गया। इसी प्रकार तहसील टांडा में 23 में 05, तहसील जलालपुर में 35 में 04 तथा तहसील आलापुर में 45 में से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp