Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपने दायित्वों पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में माननीय मुख्यमंत्री जी के विगत भ्रमण कार्यक्रम के ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिकूल मौसम एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले सफाई कर्मियों, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, अपने दायित्वों का निरंतर कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले राजस्व कर्मियों एवं लेखपालों तथा कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरे उत्साह एवं लगन से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले समस्त सफाई कर्मियों के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने सांकेतिक रूप से पांच सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में प्रत्येक कार्मिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने राजस्व कर्मियों एवं लेखपालों द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने सभी को इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp