Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाली तीज पर पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। पुलिस परिवार की महिलाओं के मध्य आपसी सौहार्द, उत्साह एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाली तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तीज के पारंपरिक लोकगीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही नृत्य प्रस्तुति, मेहंदी प्रतियोगिता एवं तीज पर्व से जुड़े पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।
मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई तथा मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति एवं तीज पर्व की खुशियों को आपस में साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के तनावपूर्ण एवं व्यस्त जीवन के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा दे रहा है।

Advertisement Box

तीज की हरियाली, खुशियों की फुहार,
पुलिस परिवार में उत्सव का उल्लास अपार।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp