Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 18 अगस्त 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रंजीत सिंह, समस्त उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न मदों में राजस्व प्राप्तियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए वादों के निस्तारण में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रभावी पैरवी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व कार्यों में अपेक्षित सुधार एवं तेजी लाने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp