Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क सुरक्षा उपायों का असर: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अगस्त माह में 30 प्रतिशत की कमी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अगस्त माह में सड़क दुर्घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी, जिलाधिकारी ने रोकथाम के प्रयासों को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

 

अंबेडकर नगर 20 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालययान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा तथा स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अगस्त माह में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आई है। सड़क सुरक्षा अभियानों, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
बैठक में एआरटीओ द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या प्रस्तुत की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा एंबुलेंस सेवाओं को सुदृढ़ रखने के संबंध में की गई कार्रवाई से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। एंबुलेंसों में निर्धारित दवाओं एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी नियमित जांच एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।
दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का चिन्हांकन कर उनके 03 किलोमीटर के दायरे में एंबुलेंस के बेस लोकेशन बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेसवे एवं हाईवे के निकट भी एंबुलेंस के बेस लोकेशन निर्धारित किए गए हैं, ताकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही लगभग पांच मिनट के भीतर एंबुलेंस मौके पर पहुंच सके और घायल को शीघ्र निकटतम चिकित्सा इकाई तक पहुंचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ को शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों की नियमानुसार फिटनेस जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों को प्राथमिकता से लागू करने को कहा।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, एआरटीओ सत्येंद्र यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सौरभ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp