Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीराम मंदिर आंदोलन के नायक, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण से सम्मानित, राम मंदिर आंदोलन के महानायक श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धेय कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि देने के उपरांत जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव एवं विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब-जब सुशासन की बात होगी, कल्याण सिंह का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। कहा कि कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया, नकल अध्यादेश लाकर शिक्षा व्यवस्था को सुधारा। उन्होंने पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। 6 दिसंबर 1992 को राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने सत्ता का मोह त्याग कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था,जिसे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके उसी त्याग के कारण आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,जिला कार्यालय मंत्री संतोष सिंह बबलू,भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,विवेक वर्मा,अंकित अग्रहरि,रहमतुल्ला काजी,अशोक कन्नौजिया,अनिल उपाध्याय,अमित यादव,हिमांशु राज,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp