Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू पर किसानों को मिलेगा अनुदान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकर नगर। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के समस्त आलू उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू पर भण्डारण प्रभार में छूट / अनुदान प्रदान किए जाने हेतु शासन द्वारा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करना तथा भण्डारण को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू पर 100 प्रति कुंतल की दर से अनुदान दिया जाएगा। प्रत्येक कृषक को अधिकतम 20.000 तक का अनुदान देय होगा। योजना का लाभ उन सभी आलू उत्पादक किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपने आलू का भण्डारण जनपद के निजी शीतगृहों में कराया है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत अधिकतम अनुमन्य क्षेत्रफल 2.0 हेक्टेयर तथा अधिकतम अनुमन्य मात्रा 200 कुंतल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। आलू रोपित क्षेत्रफल का निर्धारण नवीनतम खतौनी / खसरा के आधार पर तथा भण्डारित आल की मात्रा का निर्धारण शीतगृह द्वारा निर्गत तौल पर्ची के आधार पर किया जाएगा। अनुदान प्राप्त करने के लिए शीतगृह से आलू निकासी एवं भण्डारण प्रभार के भुगतान से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदन विभागीय पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन के साथ फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा रोपित क्षेत्रफल से संबंधित खसरा खतौनी की प्रति संलग्न करना आवश्यक होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। पोर्टल संबंधी किसी भी समस्या अथवा अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग में सम्पर्क कर सकते है।

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
आज फोकस में

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 02 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp