Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नशामुक्त समाज के निर्माण में बच्चों की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करें – बेसिक शिक्षा अधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें विद्यार्थी : जनपद के विद्यालयों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 01 सितम्बर 2026। आज जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे तथा नशीली सामग्री से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि नशे की आदत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
इस अवसर पर स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना को साकार करने के लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे से सदैव दूर रहने, नशीली वस्तुओं का सेवन न करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालयों में बच्चों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित इस अभियान के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में बच्चों की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भावी पीढ़ी को स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने का संदेश दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp