Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर जनपद प्रदेश में छठे स्थान पर, और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए रैंकिंग में और सुधार लाने के निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर, 01 सितंबर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या की समीक्षा के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर जनपद अम्बेडकरनगर प्रदेश में छठे स्थान पर है। जिलाधिकारी ने जनपद की रैंकिंग में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी डेंगू, मलेरिया अथवा अन्य संचारी रोगों के मरीज पाए जाएं, वहां तत्काल प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, साफ-सफाई, फॉगिंग एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एमओआईसी भीटी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एमओआईसी को आगामी 30 अगस्त तक प्रतिदिन कम से कम 50 गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की समीक्षा में मेडिकल कॉलेज तथा एमओआईसी बसखारी, जहांगीरगंज एवं जलालपुर की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव को और बढ़ावा देने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा में माह जुलाई में आरबीएसके टीम जलालपुर के भ्रमण एवं कवरेज में कमी पाए जाने पर संबंधित आरबीएसके टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों में आशाओं द्वारा नियमित रूप से गृह भ्रमण किए जाने तथा गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में 102 नेशनल एंबुलेंस एवं 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर ओपीडी एवं भर्ती सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की ओपीडी का विवरण उपलब्ध कराने तथा उसकी नियमित समीक्षा करने को कहा, जिससे स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं एवं मरीजों की स्थिति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में जिला चिकित्सालय के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
बैठक के दौरान टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने चिकित्सालयों में बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने तथा स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सभी एमओआईसी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
आज फोकस में

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 02 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp