Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने के दोषी को उम्रकैद

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकरनगर कोर्ट ने अभिषेक वर्मा पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना, साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर सुनाया फैसला

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसका गर्भपात कराने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत ने आरोपी अभिषेक वर्मा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने वर्ष 2024 में गोवर्धनपुर निवासी अभिषेक वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया गया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों, दस्तावेजों और गवाहों के बयानों का न्यायालय ने परीक्षण किया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने अभिषेक वर्मा को दोषी पाया।

दोष सिद्ध होने के बाद न्यायालय ने अभिषेक वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत के इस फैसले के बाद पीड़िता को न्याय मिलने की बात कही जा रही है।

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 07 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp