Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस की मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

एसओजी व भीटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

 

(आशा भारती नेटवर्क)
भीटी अंबेडकर नगर।थाना भीटी क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को एसओजी एवं भीटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया है।
थाना भीटी क्षेत्रान्तर्गत बीते 2 सितंबर 2026 को एक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में अपराध संख्या 206/2026 के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी शिबू खान पुत्र रफीक खान, निवासी ग्राम लमहैया, थाना हैदरगंज का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही थी।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी चन्हा से हैदरगंज की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसओजी एवं थाना भीटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी की।
पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी मोटरसाइकिल से कच्चे एवं उबड़-खाबड़ रास्ते की ओर भागने लगा। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर पैदल भागते हुए छिप गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी भीटी भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके से आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने जारी बयान में बताया कि दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी एवं थाना भीटी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 07 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp