Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का हुआ उद्घाटन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) (विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अन्तर्गत गठित)जनपद न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का उद्घाटन हुआ हैं।

आज दिनांक 06.09.2026 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर परिसर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का ई-उद्घाटन माननीय श्री न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। उक्त समारोह में वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से माननीय श्री न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, चेयरमैन, इन्फा कमेटी, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, महानिबन्धक श्री मंजीत सिंह शेरोन भी उपस्थित रहे। माननीया प्रशासनिक न्यायाधीश महोदया, अम्बेडकरनगर सुश्री नन्द प्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की व्यक्तिगत गरिमामयी उपस्थिति में ई-उदघाटन जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में श्री चन्द्रोदय कुमार, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, श्री राजेश भारद्वाज, माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय, पारिवारिक न्यायालय अम्बेडकरनगर एवं जनपद न्यायालय अंबडकरनग के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

ई-उद्घाटन के पश्चात माननीया प्रशासनिक न्यायाधीश महोदया, अम्बेडकरनगर सुश्री नन्द प्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का भौतिक उद्घाटन एवं निरीक्षण किया गया, इस अवसर पर चन्द्रोदय कुमार, जनपद न्यायाधीश, राजेश भारद्वाज, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, श्रीमती ईशा प्रिया, जिलाधिकारी जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, सुनील यादव अध्यक्ष बार एसोसिएशन अम्बेडकरनगर व बार एसोसिएशन के विद्वान सदस्यगण विनय वर्मा, जिला सूचना अधिकारी, अम्बेडकरनगर, पत्रकार बन्धु एवं मीडिया कर्मी जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

(नीलम वर्मा) सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर।

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 07 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp