Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार वाहन को प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रचार वाहन आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। इस दौरान नागरिकों को योजना के लाभ, सौर ऊर्जा के उपयोग से विद्युत व्यय में कमी तथा अतिरिक्त बिजली के माध्यम से आय अर्जित करने की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की।
*योजना के प्रमुख लाभ*
परियोजना अधिकारी द्वारा योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराने पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। पात्र परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है।
*सब्सिडी का प्रावधान—*
1 किलोवाट सिस्टम पर ₹30,000 तक
2 किलोवाट सिस्टम पर ₹60,000 तक
3 किलोवाट या उससे अधिक के सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 तक
इसके अतिरिक्त सोलर पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। योजना के तहत सोलर सिस्टम स्थापित कराने के लिए आसान बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध है।
*पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया*
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास सोलर पैनल लगाने हेतु पर्याप्त छत, वैध ग्रिड-कनेक्टेड विद्युत कनेक्शन होना आवश्यक है तथा आवेदक ने पूर्व में किसी अन्य सोलर पैनल सब्सिडी का लाभ न लिया हो।
आवेदन के लिए पीएम सूर्य घर पोर्टल पर जाकर राज्य, विद्युत वितरण कंपनी (DISCOM), उपभोक्ता संख्या एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। इसके बाद उपभोक्ता संख्या से लॉगिन कर रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करना होगा। स्वीकृति के उपरांत पंजीकृत वेंडर के माध्यम से सोलर पैनल स्थापित कराया जा सकता है।

Advertisement Box

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
आज फोकस में

जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

<span class=पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार वाहन को प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना">
आज फोकस में

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार वाहन को प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार
आज फोकस में

अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार

महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी: 2 अक्टूबर को सीधे बैंक खाते में आएंगे 1500 रुपये
आज फोकस में

महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी: 2 अक्टूबर को सीधे बैंक खाते में आएंगे 1500 रुपये

गणेश चतुर्थी पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दिखी बालिकाओं की रचनात्मक कार्य
आज फोकस में

गणेश चतुर्थी पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दिखी बालिकाओं की रचनात्मक कार्य

परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तक—पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती ने खोली समृद्धि की नई राह
आज फोकस में

परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तक—पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती ने खोली समृद्धि की नई राह

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp