Written by
Asha Bharti News

रोस्टर के अनुसार विद्यालयों में ELC बैठक आयोजित
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 18 सितम्बर 2026।
मतदाता सूची में पात्र युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से AERO द्वारा रोस्टर के अनुसार निर्धारित विद्यालयों में Electoral Literacy Club (ELC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों को Form-6, Form-7 एवं Form-8 के संबंध में जानकारी दी गई तथा पात्र विद्यार्थियों को Form-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।










