Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने चित्रों एवं विचारों के माध्यम से विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को किया अभिव्यक्त

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 18 सितम्बर 2026।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल के अवसर पर देश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से देश एवं प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।
इसी क्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को विद्यार्थियों के माध्यम से अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारतः चित्र सेवा’ कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर, 2026 तक विद्यालय स्तर पर चित्रकला एवं भाषण/डिबेट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में आज 18 सितम्बर को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं तथा भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत की अपनी कल्पनाओं, आकांक्षाओं एवं विचारों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा आधुनिक भारत जैसे विभिन्न विषयों को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, अकबरपुर; राजकीय इण्टर कॉलेज, अकबरपुर; सावित्री बाई फूले राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कुर्की बाजार; बी.एन. इण्टर कॉलेज, अकबरपुर; राम अवध जनता इण्टर कॉलेज, बरियावन सहित जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास की दिशा में अपनी सोच एवं रचनात्मक कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान कर रहा है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp