
गिरजा शंकर गुप्ता
आलापुर अंबेडकर नगर। बच्चे देश के भविष्य हैं बच्चों को शिक्षित होना अति आवश्यक है वह अपनी शिक्षा की बदौलत ऊंचा से ऊंचा स्थान प्राप्त करते हुए बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करते हुए सभ्य समाज का निर्माण करता है उक्त बातें बाल गोपाल नि:शुल्क शिक्षण एकेडमी में अध्यनरत नौनिहालो को अपने जन्मदिन पर निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने कही।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामनगर विकास यादव ने बाल गोपाल नि:शुल्क शिक्षण एकेडमी सिपाह रामनगर पहुंचकर नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया इस अवसर पर उन्होंने नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को कापी,किताब,पेन, रबर,पेंसिल सहित शिक्षा संबंधी अन्य सामानों का वितरण किया। विकास यादव ने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण करते हुए एकेडमी के संचालक दिव्यांग निलेश यादव से कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को आर्थिक स्थिति के कारण शिक्षा ग्रहण करने में समस्या है तो आप हमें अवगत कराएं मैं उस नौनिहाल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए हर संभव मदद करूंगा। उन्होंने कहा कि आप दिव्यांग होते हुए भी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं जो बहुत ही पुनीत का कार्य है मैं आपके विद्यार्थियों के शिक्षा संबंधी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
बाल गोपाल निःशुल्क शिक्षण एकेडमी सिपाह रामनगर पहुंचने पर संचालक दिव्यांग निलेश यादव के द्वारा विकास यादव का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर निर्दोष यादव,अम्बरीष यादव, निशांक यादव, सुधीर यादव, प्रदीप यादव, सतीश सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।











