Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जीआईसी अकबरपुर में रोल प्ले, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 19 सितम्बर 2026। राज्य शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित राजकीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत पाठ्यसहगामी गतिविधियों से संबंधित रोल प्ले, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक एवं नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रयोग और उसके दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना की साधना प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर की मधु द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां की अंशी दुबे तृतीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवां के प्रशांत प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज के अभिषेक पांडेय द्वितीय तथा एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी के अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, विवेक पटेल, डॉ. जयचंद, सुरेशलाल श्रीवास्तव, शिवनाथ, डॉ. तारा वर्मा, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के शशांक मिश्रा और डायट के प्रवक्ता राकेश कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता की नोडल जीजीआईसी बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव रहीं। संचालन डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया। इस दौरान सविता वर्मा, विद्यावती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp