Written by
Asha Bharti News
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 40 घंटे से हो रही जोरदार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जबकि 36 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
लगातार बारिश से कई शहरों में जलभराव हो गया है। कानपुर में रात में हुई बारिश के बाद गलियों में पानी भर गया, लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत-बचाव की टीमें तैनात की गई हैं।










