Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारी बारिश के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, सरयू/घाघरा नदी के जलस्तर पर निगरानी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी तहसीलों में तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश

Advertisement Box

निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक सुरक्षित स्थानों/राहत शिविरों में जाने के साथ आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 27 सितम्बर 2026।
जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरयू/घाघरा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में संबंधित तहसीलों में आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, तहसीलदारों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रिय रखते हुए निगरानी एवं बचाव संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिला प्रशासन ने नगर एवं ग्रामवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल रेडियो, टीवी तथा प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें। नागरिक आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी, रेडियो, माचिस, मोमबत्ती, सूखी खाद्य सामग्री, पीने का पानी एवं आवश्यक दवाएं वाटरप्रूफ बैग में रखें।
निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थानों, प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं। बिजली के उपकरणों से दूर रहें तथा बाढ़ का पानी बढ़ने पर विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कर दें।

*आपातकालीन हेल्पलाइन/बाढ़ नियंत्रण कक्ष*

*जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष:* 05271-244250, 05271-244550

*आपदा हेल्पलाइन:* 1077
*पुलिस सहायता:* 112
जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों/हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 27 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp