Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 17 अक्टुबर 2026।जहांगीरगंज विकासखंड के ग्राम जमुनीपुर में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह एवं सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक इंटर कॉलेज संतोष सिंह के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई, इस कार्यक्रम में कैंप लगाकर पशुपालकों को पशुपालन संबंधी जानकारी दिया गया ,जिसमें डॉक्टर रविंद्र कुमार चक्रवर्ती पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुपालकों को टीकाकरण संबंधी जानकारी, पशुओं में बांझपन संबंधी जानकारी एवं निवारण के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया गया, डॉक्टर सुधीर कुमार राणा द्वारा पशुओं में पोषण की समस्या को निजात दिलाने हेतु इसके बारे में जानकारी दिया गया, डॉक्टर श्रीनिवास यादव द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया, डॉक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा पशुपालन संबंधी जानकारी दिया गया,
इसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा गो पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया, जिसमें तमाम पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया, जिसमें 256 पशुओं की चिकित्सा एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी रचना सचान, पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार, वेटरनरी फार्मासिस्ट गुलाबचंद सोनी, प्रतिभा विश्वकर्मा, शैलेंद्र कुमार, बैजनाथ सिंह एवं तमाम पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, समस्त ग्राम वासियों एवं पशुपालकों द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन की विशेष सराहना की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp